नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर पँचायत के मुखिया पति तथा इनके सहयोगी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से प्रति क़िस्त दस हजार रुपये की मांग आवास सहायक से की गई है। साथ ही आवास सहायक को मुखिया पति द्वारा कड़ी हिदायत दी गई है कि किसी भी वार्ड सदस्य से सम्पर्क बनाये रखने पर पँचायत से स्थांतरण करा दिया जाएगा। इस आशय का आवेदन वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, मरियम बेगम तथा नागेश्वर राय एक आवेदन बीडीओ को देते हुए जांच कराने की मांग की है। वहीं मुखिया पति सुभाष पांडेय व इनके सहयोगी राजू पांडेय से पूछे जाने पर बताया कि आरोप बेबुनियाद है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग