राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शराब बेचने और पीने के मामले में थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया बुधवार को बताया कि थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने छापेमारी करते हुए मशरक दोकड़ी गांव में पलानी में 5 लीटर शराब रख बेचते तख्त दलित टोला निवासी बहारण मांझी पिता स्व दासा मांझी को आरोपित कर लिया गया। वही दक्षिण टोला गांव में शराब पार्टी करते हुए दक्षिण टोला गांव निवासी लालबाबू महतो पिता स्व राणा महतो, सिकंदर महतो पिता स्व गणेश महतो, मशरक बेलवारी टोला इस्माइल मिया पिता स्व अब्बास मियां और तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी लम्बू मांझी पिता खुदी मांझी को गिरफ्तार किया गया। सभी का ब्रेन इथेलाइजार मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टी हुई। मामले में सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग