राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार नगर थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से नगर थाना गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में नगर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना/ मानवीय सूचना प्राप्त हुई की नगर थानान्तर्गत बिचला तेलपा के आस – पास चोरी के मोटरसाईकिल का कारोबार किया जा रहा है। नगर थाना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना/ मानवीय सूचना के सत्यापनोपरांत तत्क्षण संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने हेतु उपरोक्त स्थान पर पहुॅची तो पुलिस वाहन को देखकर दो व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसमें से भाग रहे एक व्यक्ति को पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया। पूछताछ एवं जॉच के क्रम में व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार पाण्डेय , पिता- सत्यनारायण पाण्डेय , सा0 रूपगंज थाना नगर, जिला सारण के रूप में की गई एवं यह बात प्रकाश में आई की ये लोग चोरी के मोटरसाईकिल को काटकर उसके पार्ट्स को बेचने का कारोबार करते है। पकड़ाये हुए व्यक्ति के निशानदेही के आधार पर चोरी के 02 मोटरसाईकिल एवं 01 मोटरसाईकिल के कटे हुए पार्ट्स को बरामद कर अभियुक्त मनीष कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में नगर थाना कांड सं0-461/ 22, 25 जुलाई 22 धारा -413/ 414 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा इनके निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामरी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग