राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा पुलिस ने खोदाईबाग बाजार में छापेमारी कर एक पटाखा दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक उसी गांव के मो मैनुद्दीन के पुत्र मो रुस्तम बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि छापेमारी कर अवैध रुप से पटाखा बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेज दिया गया है। अन्य पाटाखा विक्रेताओं की जानकारी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रही है। बताते चले कि रविवार की दोपहर में पटाखा व बम बनाने की एक अवैध कारखाने में भारी विस्फोटक हुआ था। जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसपास के आधा दर्जन से अधिक अवैध पटाखा विक्रेता दुकानदारों को नामजद किया था। जिले में पटाखा बिक्री के लिए दो ही लोगों को लाइसेंस प्राप्त है। इसके बावजूद जिला प्रशासन के नाक के नीचे पूरे जिले में अवैध पटाखा बिक्री खुल्लेआम की जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग