राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा बाजार पर छापेमारी कर अवैध पटाखा विक्रेता के दुकानदारों के पास से लाखों का पटाखा पुलिस ने बरामद किया। इस सबंध में थानाध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि नगरा गांव के हरिओम कुमार, संतोष गुप्ता व हरेराम साह आदि के पास 26 प्रकार के अलग अलग तरह का पटाखा व बम बरामद किया, जो लगभह एक क्विंटल बताया जाता है। उन्होंने यह बताया कि पुलिस को देखकर दुकानदार फरार हो गया। पुलिस ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीडीओ द्वारा चौक-चौराहे व बाजारों पर सूचना दे दिया गया था कि अवैध पटाखा विक्रेता के दुकानदार अपना पटाखा बेचने का कारोबार बंद कर दे, अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई की बात कही थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग