राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया। सम्हौता निवासी सुधीर यादव व उनकी पत्नी विजंती देवी कोपा बाजार जा रही थी। सम्हौता रेलवे ढ़ाला के पास एक हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल पर तीन सवार अपराधकर्मी अचानक आगे से घेर कर चाकू का भय दिखाते हुए विजन्ती देवी के हाथ से थैला को छिनकर भागने लगे। जिसमें चांदी का पायल एक जोड़ा , बच्चा के चांदी का बेरा एवं एक आधार कार्ड/ बैंक पासबुक रखा हुआ था। तत्पश्चात विजेन्ती देवी द्वारा जोर- जोर से चिल्लाने पर गश्ती में भ्रमणशील कोपा थाना गश्ती दल के द्वारा तत्क्षण संज्ञान लेते हुए थैला छिनकर भाग रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों अपराधकर्मी को पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं जांच के क्रम में पहला लालू खान दूसरा बिट्टु कुमार, संजीव कुमार तीनों थाना- कोपा, जिला- सारण के रूप में पहचान हुई। इनके पास से लूटे गये सामान यथा एक जोड़ा चांदी का पायल , बच्चा का बेरा चॉदी का, आधार कार्ड/ बैंक पासबुक तथा एक मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग