राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मांझी के बिनटोलिया नट बस्ती में छापेमारी करने गई पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग

राष्ट्रनायक न्यूज।

मांझी (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस लूट के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के बिनटोलिया नट बस्ती में जैसे हीं पहुंची पुलिस को देख कर अपराधी भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो अपराधियों ने उनके ऊपर तबातोड़ तीन राउंड फायरिंग की और भाग निकले। पुलिस हाथ मलती रह गई। बताया जा रहा है कि सिवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया वीरबहादुर सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह छपरा से घर लौट रहे थे। अपराधियों ने उन्हें घेर लिया अाैर चेन व माेबाइल लूट लिए इसी दौरान मांझी थाना क्षेत्र के मटियार व जईछपरा बीच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अंगूठी, चेन, मोबाइल व रुपये का पर्स लेकर फरार हो गए। जिसके बाद राजीव कुमार सिंह ने मांझी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मामले की छानबीन के दौरान थानाध्यक्ष मो. जकारिया के नेतृत्व में मांझी थाना पुलिस बुधवार को दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के बिनटोलिया नट बस्ती में छापेमारी करने पहुंची थी। उसके बाद पुलिस के द्वारा पीछा करने पर अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जिला मुख्यालय को सूचना दी।

तीन थानों की पुलिस नाकेबंदी कर गहन जांच- पड़ताल शुरू की:

उसके बाद दाउदपुर, कोपा व एकमा थाना पुलिस ने क्षेत्र की चारों तरफ से नाकेबंदी कर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मगर अपराधी बच निकलने में सफल रहे। बताया जाता है कि घटना के सम्बंध में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि घटना व अपराधियों के द्वारा की गई फायरिंग के सम्बंध में पुलिस स्पष्ट तौर फिलहाल कुछ नहीं बता रही है।