पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों में प्रथम सावधिक परीक्षा बुधवार को भी कदाचार मुक्त हो रही है। 26 जुलाई से दो पाली में चल रही सावधिक परीक्षा आगामी दो अगस्त तक चलेगा। मशरक प्रखंड के श्री अवध उच्च विद्यालय चैनपुर चरिहारा में प्राचार्य महेश प्रसाद चौरसिया के उपस्थिति में नवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की परीक्षा कदाचार मुक्त चल रही है। प्राचार्य महेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली में अपराह्न 1:00 बजे से 4:15 बजे तक सावधिक परीक्षा ली जा रही है। प्राचार्य महेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि नौंवी कक्षा में 302 परीक्षार्थी तथा दसवीं कक्षा में 280 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। प्रखंड के बहुआरा मठ उच्च विद्यालय, जनता उच्च विद्यालय गोढना, गंगौली उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गंडामन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बहरौली उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ब्राहिमपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदारपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेमरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय सहित प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों में प्रथम सावधिक परीक्षा कदाचारमुक्त चल रही है ।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग