राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह एवं सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। 11 सूत्री मांग को लेकर पांच अगस्त को छपरा शिशुपार्क में जिला के सरपंच, पांच एकत्रित होकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन होगा। जिला पदाधिकारी को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें अतिथि जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि न्यायालयों में केस का बोझ कम करने के उद्देश्य हर पंचायत में सरपंच का चुनाव हुआ लेकिन इनका अदब थाना से लेकर ब्लॉक एवं जिला के पदाधिकारी तक नहीं करते हैं। जिससे गांव में न्याय के साथ विकास शिथिल है। जिसमे 11 मुख्य मांग सरपंचों का मजिस्ट्रेट का पावर मिले, चौकीदार की व्यवस्था हो। सरपंचों की अग्निशस्त्र का लाइसेंस प्रदान के साथ- साथ ग्राम कचहरी कंप्यूटर युक्त हो आदि का सुविधा प्रदान करें। अपनी बात सरकार से मनवाने के लिये सरपंच, पंच 5 अगस्त को शिशु पार्क छपरा में एकत्रित होकर हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग