राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 के लिए भरे गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आज 27 जुलाई 2022 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्रधान के माध्यम से अथवा स्वयं अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर उसमें अंकित विवरणी का मिलान करेंगे कि उनके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित किसी विवरणी में त्रुटि तो नहीं है। यदि किसी विद्यार्थी के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में उनके नाम, माता/ पिता के नाम, फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, लिंग, विषय आदि में कोई त्रुटि है, तो उसमें सुधार अपने विद्यालय के प्रधान के माध्यम से करा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग