राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर चौकी पुलिस ने मांझी पुलिस पिकेट के समीप से बुधवार को पुलिस ने 110 पाउच देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बतलाया की चांद दियर चौकी प्रभारी बांक बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मांझी पुलिस पिकेट पर बिहार जाने आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान बाइक से पीछे बैग में 110 पाउच पावर हाउस ब्रांड देसी शराब लेकर जा रहे युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम गोलू सिंह पुत्र शंभू सिंह निवासी भटकेसरी थाना जलालपुर जिला सारण बताया है। गिरफ्तार युवक को बाइक तथा बरामद शराब के साथ बैरिया थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने अक्सर देशी शराब बिहार ले जाने की बात स्वीकार की है। उसके बाद आवश्यक कानूनी धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग