राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर छापामारी कर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्प्लेंडर से शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना पर जब वे वाहन चेकिंग शुरू किए तो एक बिना नम्बर प्लेट के स्प्लेंडर बाइक पर गौरा पासवान टोली निवासी रामेश्वर मांझी के पुत्र जमादार मांझी को गिरफ्तार किया। युवक की बाइक की तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक पैक बरामद हुआ। जिसमें कुल 15 लीटर देशी शराब पैक था। पुलिस ने बाइक और शराब को जब्त कर युवक को न्यायालय भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग