- एकमा सीएचसी में घायलों का हुआ उपचार, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बेनौत गांव के पवन कुमार तिवारी, रसूलपुर गांव के नईम मियां, मोरियम बीबी, रामपुर गांव की मीना देवी, कर्णपुरा गांव के शशि भूषण सिंह, दाउदपुर गांव के आशीष कुमार शर्मा, मदनसाठ गांव के अशोक कुमार ठाकुर, वेलदारी गांव के रोहित कुमार राय समेत 10 लोग शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल में कराया गया। उधर सावन माह में परसागढ़ बाजार में आयोजित होने वाले पारंपरिक सोहबत मेले में एकड़ीपुर गांव के एक किशोर रितिक कुमार को उसी गांव के एक किशोर ने चाकू घोंप कर घायल कर दिया। घायल का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर एकमा- सहाजितपुर सड़क पर भुईली के समीप बाइक पलटने से परसागढ़ गांव के प्रभात मिश्र घायल हो गये है। इनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में एक दूसरे के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग