राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी के आदेशानुसार रसूलपुर थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष राम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गांवों में छापेमारी कर हत्या व मद्य निषेध मामले के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने इस दौरान 61 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया है। बताया गया है कि चड़वां गांव में छापेमारी कर रसूलपुर पुलिस ने हत्याकांड के फरार आरोपित लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि माधोपुर गांव के बगीचे में छापेमारी कर पुलिस ने 61 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान रसूलपुर गांव के चंदन कुमार, माधोपुर गांव के रंगलाल राय व तरवनिया गांव के आनंद कुमार को गिरफ्तार किया। रामपुर में मारपीट करने के आरोप में रसूलपुर पुलिस ने राज कमल प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग