राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के हसनपुरा चौक पर स्थित एक मोबाइल दुकान से चोरों ने हजरों रुपयें के समान की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित दुकान मालिक हसनपुरा निवासी विजय सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि वह देर शाम अपना दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह में जब दुकान खोलने वापस आया तो उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के भीतर सामान बिखरे पड़े थे। दुकान के अंदर से मोबाइल, बैटरी, चार्जर, डोंगल, सहित नगद 52 सौ रुपें चोरी कर लिए गए थे । पीड़ित दुकानदार ने थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग