राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के मढ़ौरा खास से शादी की नियत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित पिता ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि हसनपुरा निवासी सुनील कुमार राय उर्फ सुखारी राय नामक एक युवक उनकी गाड़ी चलाता था। उसने 6 महीने पहले उनकी पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया था जिस पर वे उसे हटा दिए थे। इसके बाद भी सुनील कुमार राय उनकी लड़की पर गलत नजर रख रहा था । बीते दिनों उनकी बेटी पूजा करने के लिए गढ़देवी मंदिर गई थी। जहां से वापस नहीं लौटी जब खोजबीन किया तो ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बेटी को सुनील कुमार राय मोटरसाइकिल पर बैठाकर छपरा की तरफ ले जा रहा था। मामले में पीड़ित ने सुनील कुमार राय, रामदयाल राय, और वीणा देवी को आरोपित किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग