राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के मटियार पंचायत के जई छपरा गांव में बुधवार को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सीएससी सेंटर पर सेनेटरी पैड- नैपकिन बनाने की शुरुआत हुई। सर्व प्रथम गांव की जीविका टीम की महिलाओं को एक घंटे तक ट्रेंनिंग दी गई। उसके बाद में सबको इसके उपयोग और निर्माण करने के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि घरेलू कार्य को निपटाने के बाद व्यर्थ बैठने से अच्छा है कि कुछ किया जाय। मौके पर सीएससी के राज्य समन्यवक निर्मल कुमार, जिला समन्वयक आनन्द ओझा, विश्वजीत पाण्डेय, दिवाकर तिवारी, मनीष पाण्डेय मिंटू, मनीष राज, मुकेश राय, बालगोपाल समेत कई लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग