राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जनवितरण दुकानदारों को 50 किलो के पैकेट में मात्र 40 से 42 किलो चावल ही मिल रहे हैं। जिससे डीलरों में आक्रोश है।एसएफसी गोदाम से डीलरों को एक सप्ताह से अनाज की डिलीवरी दी जा रही है। संदेह होने पर जब बोरों को तौला जा रहा है तो चावल 8 से 10 किलो कम हो जा रहे हैं। जिससे डीलर दुविधा में पड़ जा रहे हैं। डीलरों की परेशानी है कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में ही तौल कर अनाज दिया जाता है तो चावल की क्षतिपूर्ति कहां से हो पाएगी। डीलरों ने इस बात की शिकायत सहायक गोदाम प्रबंधक से की तो उनके द्वारा शिकायत का निष्पादन नहीं किया जा रहा है।डीलरों ने प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी इकबाल अनवर से भी इस बात की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि कम अनाज की क्षतिपूर्ति डीलरों को की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग