राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा नगर पंचायत में मंगलवार की दोपहर पंचायत भवन में कार्य कर रहे राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक देवराज प्रसाद यादव के साथ दो युवकों के मारपीट करने का मामला सामने आया है। राजस्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि युवक अभिलेख लेकर भाग रहे थे। मैं लेने गया तो दोनों युवक मेरे साथ भी मारपीट करने लगे। कोपा थाने में दिए आवेदन में साधपुर बल्ली के सुरेंदर यादव का 25 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार यादव एवं पोझिया गांव के रामबाबू साह का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार साह को आरोपित किया गया है। राजस्व कर्मचारी ने सीओ एवं कोपा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। वहीं युवकों ने कहा कि राजस्व कर्मचारी एक दलाल रखें हुए हैं।जो किसी भी कार्य के लिए रूपये की डिमांड करता है। जांच होने पर मामला खुल जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग