- दो दर्जन से अधिक साफ- सफाई करने वालों ने मुखिया के विरुद्ध किया प्रदर्शन
राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर मुखिया द्वारा बिना आम सभा कराए मनमाने तरीके वार्ड स्वीपर यानी सफाई कर्मी की बहाली कर लिया गया है। जिसके बिरुद्ध अमनौर हरनारायण पंचायत के दो दर्जन से अधिक बासफोर, डोम, अनुसूचित जाति के महिला पुरुषों ने बुधवार को मुखिया के विरुद्ध प्रदर्शन किया। सभी आक्रोशित ग्रामीण हाथों में झाड़ू डांटा लिए प्रखण्ड मुख्यालय पर पहुंचे। जहां मुखिया के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत में हर वार्ड में वार्ड स्वीपर यानी सफाई कर्मी का बहाली करना है। अमनौर हरनारायण के मुखिया द्वारा बिना आम सभा व सूचना के अपने चेहते लोगों का चयन कर लिया गया है। वैसे लोगों का चयन किया गया है जो खेतिहर व सुखी सम्पन्न घर से आते है,वे कभी अपने दरवाजे का सफाई नही किया करते सड़को का सफाई क्या करेंगे। हम लोग बस्फोर,डोम व अनुसूचित जाति वर्ग से आते है। मुखिया द्वारा हमलोगों का हकमारी किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राधिका देवी, राजन बासफोर, पूनम देवी, मिलन बासफोर, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, राधिका देवी, राजन बासफोर, संजय कुमार, अजय कुमार, गणेश बासफोर, अरुण कुमार, सनेजर बासफोर, नेहा देवी, आशा देवी, मुकेश कुमार समेत दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग