राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। थानाक्षेत्र के प्रसाद लाइन होटल से ट्रक चालक के मोबाइल चोरी एवं मंगलवार को स्टेशन रोड में महिला से गहने सहित अन्य कागजात छिनने का खुलासा बुधवार को हो गया। कोपा पुलिस ने चोरी कांड में संलिप्त तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोरों के पास से छीनी गई मोबाइल एवं जेवर भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार चोरों कोपा थाने का ही पोखरभिंडा का सजीव कुमार मांझी एवं कोपा के बिट्टू कुमार एवं भुटेली खां पुत्र लालू खां बताया गया है। तीनों को कोपा पुलिस ने आवश्यक पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छिनतई की घटनाएं बढ़ गई है। पुलिस को इसपर लगाम लगाने की जरूरत है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग