राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित अपना मार्केट में साक्षी रेस्टोरेंट व बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत एस चिम्मा को तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा सत्तारुढ़ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिसके बाद नेताओं द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत माता के उद्घोषणा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तरैया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से पंजाब किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चिम्मा रू ब रू हुए तथा उनकी समस्याएओं से अवगत हुए। उसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर केंद्र सरकार द्वारा मिल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी लिया। पंजाब किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चिम्मा ने तरैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दो दिवसीय दौड़ पर निकले है। मौके पर बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राकेश कुमार, विधायक जनक सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बब्लू मिश्रा, रामशंकर मिश्र, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, तरैया मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, इसुआपुर अध्यक्ष शारदानंद सोनी, पानापुर अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, समेत सैकड़ों भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा