राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना में प्रतिनियुक्त एएलटीएफ टीम और थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मशरक थाना क्षेत्र के बड़ी मुसहर टोली गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान तकरीबन तीन हजार लीटर जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया। मौके पर एएलटीएफ टीम के दारोगा मो फूलहसन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी मुसहर टोली में अवैध महुआ शराब के धंधे पर रोक लगाने को गहन छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें खेतों में गढ़े खोद और आस पास के जंगलों में प्लास्टिक के गैलनो में महुआ फास को छुपाकर रखा गया है। जिसको निकाल नष्ट कर दिया गया। हालांकि पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार हो गए। मौके पर एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग