राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के उसरी-मकुंदपुर-डुमरी चोरवा बड़ के समीप से बाइक लूट कांड में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि गत 07 मई को उक्त स्थान से चकिया गांव के सीएसपी संचालक अजय कुमार सिंह से अपराधियों ने बाइक, 35 सौ रुपए व उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। जिसमें दो नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस लूट कांड में फरार चल रहे सगुनी राजवाड़ा गांव के शिवजी सिंह के पुत्र गुलशन कुमार को छापेमारी कर बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग