राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। श्रावण मास, कृष्ण पक्ष हरियाली अमावस्या के दिन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त रूप से शहर के रतनपुरा मुहल्ला स्थित सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया। प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु में अरुण पुरोहित द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी क्रम में जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में जीवन उपयोगी फलदार वृक्ष आंवला, बेल अमरूद के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में गौतम बंसल, विनोद कुमार सिंह, सारण आईटीआई, राजेश गुप्ता, भानु प्रसाद, प्रदीप कुमार, पुजारी मनीष कुमार तिवारी, भगवान जी, राजेन्द्र प्रसाद ने पौधारोपण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग