अखिलेश्वर पाण्डेरू। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। बच्चों को पौधों का संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पौधों के बिना जीवन की कल्पना करना ही बेमानी है। जीवन को खतरों से बचाने के लिए हरी भरी धरती बनानी जरूरी है। इसके लिए सभी एक पौधा लगाएं तथा उसका संरक्षण करें। मौके पर धीरज तिवारी, अविनाश तिवारी, विजय कुमार साह, चंद्रशेखर पांडेय सुधा देवी, वंदना कुमारी सहित कई अन्य भी थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग