अखिलेश्वर पाण्डेरू। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय कोपा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया, प्राथमिक विद्यालय बलडीहां, गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपा सहित दर्जन भर विधालयों मे विधान पार्षद डा वीरेन्द्र नारायण यादव ने पहुंचकर शिक्षको की विभिन्न समस्याओ को सुनी। कोपा के प्रधानाध्यापक अम्बदत गुंजन एवं वरीय शिक्षक उमाशंकर साह सहित विधालय के सभी शिक्षकों ने माननीय विधान पार्षद को शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षको की समस्याओं को सुनते हुए विद्यालय की समस्याओं को देखा|वहीं उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बलडीहां, उर्दू मकतब मध्य विद्यालय कोपा, संन्यासी उच्च विद्यालय सम्होता, एवं (CRC) मध्य विद्यालय सम्होता आदि विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षक संवाद करते हुए, विद्यालय की समस्याओं से अवगत हुए, साथ ही शिक्षक साथियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपनी बात हमारे पास रखें, हम आपकी जो भी समस्या है उस पर सरकार से संवाद करेंगे और उसका समाधान भी होगा।आप हमे याद करें हम निश्चित रूप से आप के साथ खड़े मिलेंगे। अभी मतदाता सूची में अपना नाम जूडवाएं और सम्मानित वोटर बने ताकि आप अपना सही वोट देकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सके। मौके पर डॉ राजेश कुमार यादव, आलोक कुमार सिंह, मुकेश तिवारी, गोपेश पांडेय, अवध किशोर यादव, उमेश कुमार यादव, धीरज तिवारी अविनाश तिवारी राजेश पांडेय सहित क ई अन्य भी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग