- बीआरसी सहित कई कार्यालयों में इसी रास्ते से जाते है,कर्मी एवं लोग।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बनियापुर का क्रीड़ा मैदान इन दिनों बदहाली की आंसू बहा रहा है।हल्की बारिश से ही पूरे मैदान में कीचड़ का अंबार लग गया है।जबकि इसी मैदान से सटे पिछले भाग में प्रखंड संसाधन केंद्र संचालित होता है।जहाँ पदाधिकारी से लेकर दर्जनों शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं कार्यरत कर्मियों का प्रतिदिन आना जाना होता है।बावजूद इसके न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि न ही किसी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा इस पर ध्यान दिया जाता है।जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।इसी मैदान से हो कर मवेशी अस्पताल,एसएफसी गोदाम सहित कई अन्य कार्यालय में भी जाने का रास्ता है।बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में हर समय भय बना रहता है।वही प्रतिदिन कई बाइक सवार कीचड़ की वजह से गिरने से दुर्घटनाग्रस्त भी होते रहते है।मालूम हो कि यह क्रीड़ा मैदान मुख्य बाजार का इकलौता मैदान है।जहाँ प्रखंड स्तरीय खेल से संबंधित कार्यक्रम से लेकर चुनाव के समय प्रदेश स्तरीय नेताओं की सभा के आयोजन के लिये उपयोग में लाया जाता है।मगर क्रीड़ा मैदान के उपेक्षा का शिकार होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में स्थानीय मुखिया मेराज अहमद से बात की गई।तो उन्होंने बताया कि क्रीड़ा मैदान के समतलीकरण एवं मिट्टी भराई को लेकर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी से बातचीत की गई है।आवश्यक कारवाई पूरी की जा रही है। प्राक्कलन तैयार होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
फ़ोटो(क्रीड़ा मैदान में फैला कीचड़ और बारिश का पानी)।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा