- श्वान दस्ता एवं ड्रोन कैमरा का प्रयोग कर मीठेपुर गाँव में की गई छापामारी।
- 14 शराब की भठ्ठी ध्वस्त कर लगभग 3000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया।
- इस दौरान 150 लीटर देशी शराब , 07 मोटरसाइकिल जप्त कर 09 शराब कारोबारियों को किया गया गिरफ्तार।
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शराब के अवैध निर्माण, परिवहन, भण्डारण, सेवन एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु राजेश मीणा, जिलाधिकारी, सारण एवं संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में सारण जिला के गरखा थानान्तर्गत मीठेपुर गाँव में दिनांक 28.07.2022 को सुबह 03:00 बजे से 09:00 बजे पूर्वाहन तक अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, उत्पाद अधीक्षक, सारण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सारण, पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) एवं प्रभारी जिला स्तरीय ए0 एल0 टी0 एफ0, सारण सहित 40 से अधिक पुलिस पदाधिकारी तथा करीब 200 से अधिक पुलिस बल के साथ विशेष छापामारी की गई। विशेष छापामारी/ कार्रवाई के कम में सारण जिला के गरखा थानान्तर्गत मीठेपुर गाँव में श्वान दस्ता एवं ड्रोन कैमरा का प्रयोग कर छापामारी करते हुए 150 लीटर देशी शराब, 07 मोटरसाइकिल, 07 ड्राम, 01 गैस चुल्हों, एवं 01 गैस सिलेण्डर जप्त कर 09 शराब कारोबारियों की गिरफ्तार की गई। इस दौरान 14 शराब की भठ्ठी ध्वस्त करते हुए लगभग 3000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। इस संबंध में गरखा थाना कांड संख्या- 496/22, दिनांक 28.07.2022 धारा- 30 (ए) (सी)/ 38/41 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग