राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिला के भगवान बाजार थानान्तर्गत यात्रि के साथ रेलवे स्टेशन से बस स्टैण्ड आने के क्रम में कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा कैश एवं मोबाईल लूट की घटना को कारित किया गया था, जिस संबंध में भगवान बाजार थानान्तर्गत कांड सं0-372/22, दिनांक- 27.07.22. धारा- 392 भा0 द0 वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर तथा थानाध्यक्ष भगवान बाजार थाना, सारण को कांड के अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया, जिसके आलोक में भगवान बाजार थाना द्वारा कांड का त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई कर कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों 1. जितेन्द्र कुमार, पिता सिकंदर राम, 2 रंजीत राम, पिता- दिलीप राम, दोनो सा0 काशी बाजार डोमपाड़ा 3. रोहित उर्फ इल्लू पिता- भुनेश्वर प्रसाद सा0 मछली बाजार स्टेशन के पास सभी थाना भगवान बाजार, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही के आधार पर लूटी गई 01 मोबाईल, नगद राशि -2600 रू एवं लूट कांड में प्रयुक्त 02 चाकू को बरामद किया गया। अनुसंधान एवं पूछ- ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा उक्त लूट कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है तथा इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी/कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग