राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय थाना ने छापामारी कर ओल्हनपुर वार्ड संख्या 7 से अवैध रूप से जमा करके रखा अंग्रेजी शराब को जप्त किया। इस दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल हो गया। मामले में मढ़ौरा थाना में पदस्थापित एसआई अमन अशरफ ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर जब छापामारी की गई तो एक युवक उजले रंग का बोरा लेकर भागते दिखा । पीछा करने पर युवक बोरा फेक कर वहा से फरार हो गया। पुलिस ने जब बोरा की तलाशी ली तो 46 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ओल्हनपुर निवासी पुनकाल राय के पुत्र कुंदन उर्फ छेदी राय को आरोपित किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग