राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती का लोहछा पुल से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले को लेकर अपहृत युवती के पिता ने डेरनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि घर से डेरनी बाजार समान खरीदने पुत्री गई थी। जहां से नही लौटी तो पता किया तो पता चला कि डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट गांव निवासी भुअर उर्फ वाहिद अली के द्वारा लोहछा पुल से स्कार्पियो पर बैठाकर दक्षिण दिशा में लेकर फरार हो गया है। पुत्री की बरामदगी सहित उचित कार्रवाई करने का गुहार लगाया है। पुलिस मामले को दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग