राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। प्रखंण्ड के उच्च विद्यालय जयकरण नगर जमालपुर के प्रधानाध्यापक मंजू शर्मा पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की राशि गबन करने को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान द्वारा मकेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 14 जून 2019 को आरटीजीएस के माध्यम विद्यालय के खाता में 15 लाख 55 हजार दो सौ रुपये भेजा गया था। जिसको प्रधानाध्यपक द्वारा किसी सीमेंट व्यवसायी के खाते में भेज दिया गया है। वितरण करने की उपयोगिता विद्यालय में जमा कर दिया गया है। जिसको लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति कुसुम देवी द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां याचिका दायर कर राशि गबन करने का शिकायत किया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग