गड्ढ़े में ओवर लोडेड ट्रकों के फंस जाने के कारण मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर लगा महाजाम
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर भभौली गांव के समीप बने गड्ढ़े में ओवर लोडेड ट्रकों के फंस जाने के कारण शुक्रवार को सड़क पर महाजाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर मांझी सिसवन मार्ग पर मटियार तथा भभौली गांव के समीप दोनो तरफ लगभग पांच किलोमीटर तक दर्जनों बड़े वाहन फंसे रहे। इस वजह से यात्रियों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि सड़क की जर्जर स्थिति और बीच बीच में बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों के कारण हमेशा वाहनों के फंसने अथवा दुर्घटना-ग्रस्त होने का सिलसिला जारी रहता है। ट्रक फंसे रहने के कारण बड़ी वाहनो के साथ साथ छोटे वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा। ट्रक को जेसीबी के सहारे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस सड़क पर ओवर लोडेड बालू लदे ट्रकों के परिचालन होने से सड़क टूट गया है। उधर गड्ढे भरने के नाम पर स्थानीय युवकों के द्वारा प्रति ट्रक 500 रुपये की अबैध वसूली करने की शिकायत से प्रशासन हलकान है। कई चालकों ने बताया कि सड़क के गड्ढे भरने के नाम पर वसूली होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग