राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी, सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में जनता का दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता का दरबार कार्यक्रम में कुल 95 आवेदन कर्ताओं के समस्याओं का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रुप से आयोजित हाने वाले इस जनता दरबार में आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण, परिवहन, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, नगर निगम, भू-अर्जन, अतिक्रमण, आईसीडीएस, पेंशन आदि विषय से संबंधित कुल-95 आवेदन का शीघ्र निष्पादन के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपस्थित पदाधिकारियों को जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट निदेश दिया गया कि आवेदन कर्ता के समस्याओं का निष्पादन अविलंब सुनिश्चित किया जाय। इस कार्य मे शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गयी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग