राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) के नियमानुसार मृत सेविका, सहायिका के आश्रित परिजनों को अनुग्रह अनुदान के रुप में चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मृत सेविका, सहायिका के परिजनों में परियोजना- अमनौर वार्ड संख्या- 96 से स्व0 सुमांति देवी, सहायिका के आश्रित पति रविन्द्र राय, परियोजना-अमनौर, वार्ड संख्या- 10 से स्व0 कुन्ती देवी, सहायिका, के पति कृष्णा महतो, परियोजना छपरा ग्रामीण, वार्ड संख्या-32 से स्व0 सुषीला कुमारी, सेविका, के पति राम विनोद सिंह, परियोजना छपरा सदर, वार्ड संख्या- 83 से स्व0 कुमारी निलम, सहायिका, के पति जितेन्द्र प्रसाद एवं पुत्र चंदन कुमार को संयुक्त रुप से, परियोजना दरियापुर वार्ड संख्या- 10 से स्व0 सुनिता देवी, सेविका, के पति नवल किशोर सिंह, परियोजना एकमा से वार्ड संख्या-76 स्व0 रेणु देवी, सेविका के आश्रित पुत्र मनिष कुमार राय, परियोजना इसुआपुर वार्ड संख्या- 93 से स्व0 रोहिला कुंवर, सहायिका के आश्रित पुत्र अनुज कुमार, परियोजना मढ़ौरा वार्ड संख्या- 88 से स्व0 नैना देवी, सहायिका के आश्रित पति प्रभुनाथ राय, परियोजना मषरख वार्ड संख्या-51 से स्व0 विरछा देवी, सहायिका के आश्रित पुत्री रीता देवी, परियोजना मषरख वार्ड संख्या- 93 से स्व0 नीरज कुमारी, सेविका के पति देव कुमार राय, परियोजना मषरख वार्ड संख्या- 31 से स्व0 अनिता देवी, सेविका के पति राजदेव माँझी एवं परियोजना मषरख वार्ड संख्या-89 से स्व0 मालती देवी, पति चन्द्रमा तिवारी को अनुग्रह अनुदान के रुप में चार-चार लाख रुपये की राशि प्रदान की गयी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग