राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव में विद्यालय में पढ़ने गई एक छात्रा का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के भाई ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें गलीमापुर गांव के हरेंद्र ठाकुर के पुत्र अविनाश कुमार ठाकुर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित युवक का कहना है कि गत 22 मई को उसकी बहन सुबह में पढ़ने के लिए विद्यालय गई थी जो देर संध्या तक घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं अता-पता नहीं चला। पीड़ित युवक ने सन्देहास्पद आरोप लगाया है कि अविनाश कुमार ठाकुर ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है। इस सदमे के चलते उसकी मां की मानसिक स्थिति बहुत खराब है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग