राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शराब पीकर नशे की हालत में सड़क किनारे हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने पकड़ कर उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया है। तरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम ने बताया कि सूचना मिली की पिपरा गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना पाकर मौके पर जब पहुंचे तो हल्ला हंगामा कर रहा व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति के मुंह से शराब की गंध आ रही थी जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। पकड़ा गया व्यक्ति पिपरा गांव निवासी सुनील श्रीवास्तव का पुत्र संदीप श्रीवास्तव है। जिस पर तरैया में सन्हा दर्ज कर जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग