पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक युवक को चोरी की बाइक और दो मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया।मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर सिकटी भिखम गांव निवासी सुरज कुमार पिता स्व राम जी राय को प्रैशन प्रो बाइक बीआर 06 यू 8714 के साथ गिरफ्तार किया गया वही गिरफ्तार के पास चोरी का दो मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया गया। जांच-पड़ताल के दौरान बाइक के कोई कागजात प्रस्तुत नहीं की जा सकी। मामले में जांच के दौरान बाइक और मोबाइल चोरी की पायी गयी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार बाइक चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग