पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से विभिन्न मामलों में 4 को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अलग-अलग मामलों में 4 शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। तख्त टोला गांव से 5 लीटर शराब बरामद के मामले में फरार चल रहे मनोज महतो उर्फ भूली और शराब पीकर हंगामा मचा रहे नवाज हुसैन पिता सोबराती मियां और सपही गांव निवासी गौतम महतो,रासदेव महंतों को शराब के नशें में गिरफ्तार कर लिया गया सभी शराब के नशें में पकड़े गए का ब्रेन इथेलाइजार मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टी हुई। मामले में सभी पर कागजी कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग