पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के महाराणा प्रताप चौंक के पास वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर शुक्रवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित किया गया।जिसमे विशेष अतिथि के रूप त्रिपुरा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री जवाहर साहा का वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना, किसान मोर्चा रवि रंजन सिंह मंटू, बजरंग दल के नंदन बाबा,आईटी सेल के अतुल पांडेय सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। त्रिपुरा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क करते हुए उन्हें संबोधित किया और पार्टी के विकास के लिए आवश्यक तथ्यो को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। मौके पर भाजपा सारण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष बब्लू मिश्रा,मनोज पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,बजरंग दल के नंदन बाबा, सत्येन्द्र सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकता मौजूद रहें।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम