पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से आगामी 2024 के चुनाव को लेकर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र छपरा पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को चुनावी शंखनाद का आरंभ बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के मशरक प्रखंड के चांद कुदरिया पंचायत के हरपुरजान गांव में यशवंत सिंह के दरवाजे पर ग्रामीणों से आशीर्वाद मांग शुरूआत किया। वहाँ पर उपस्थित लोगों से उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आशीर्वाद मांगा और उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराजगंज लोकसभा में जो विकास हुआ वह उनकेे पिता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के कार्यकाल में हुआ वही महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण इलाके से आता है पर भी डबल इंजन की सरकार के द्वारा महाराजगंज की उपेक्षा देखी गई है। उपस्थित लोगों ने भी चुनाव जीत का आशीर्वाद देते कहां कि अपने पिता के अधुरे काम को पुरा करोl मौके पर प्रवक्ता सुरेन्द्र पांडेय, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,जेपी स्वतंत्रता सेनानी रणविजय सिंह, प्रोफेसर विमलकांत सिंह, पूर्व मुखिया मुन्ना मांझी,भरत प्रसाद,भोला मियां सहित युवराज सुधीर सिंह, रूपेश कुमार सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग