नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के अमनौर कल्याण पंचायत के कई गांव में बीडीओ ने दौरा कर पीएम आवास योजना का किया निरीक्षण। शुक्रवार को बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने प्रथम क़िस्त प्राप्त करने वाले लाभुकों के घर जाकर आवास निर्माण का जायजा लिया। राशि प्राप्त करने वाले कई लाभुकों के घर निर्माण शुरू था, कुछ सामग्री गिराए हुए थे,दुःख की बात है कि राशि प्राप्त करने के बाद भी कुछ लाभुक कोई कार्य नही करा रहे है। बीडीओ ने कहा कि इस पंचायत में लगभग सौ लाभुकों के बीच प्रथम क़िस्त की राशि भेज दिया गया है। दूसरा क़िस्त 30 लाभुकों के बीच भुगतान कर दिया गया है। इन्हने कहा कि राशि प्राप्त करने वाले लाभुक हर हाल में 15 अगस्त के पूर्व पीएम आवास का निर्माण करा लें अन्यथा उनके बिरुद्ध करवाई करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग