राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया- अमनौर एसएच- 104 मुख्य सड़क के किनारे शाहनेवाजपुर- मुरलीपुर नहर पुल के समीप शुक्रवार की देर संध्या बाइक सवार अपराधियों ने तरैया के प्रभारी कृषि पदाधिकारी सह पानापुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी व सेमरहा गांव निवासी राकेश रंजन की बाइक व मोबाइल कट्टा के बल पर लूट लिया। इस सम्बंध में कृषि पदाधिकारी राकेश रंजन ने तरैया थाने में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपने एक सम्बंधी के घर नारायणपुर से पार्टी में शामिल होकर संध्या समय पानापुर के लिए लौट रहे थे जैसे ही मुरलीपुर नहर पुल के समीप पहुंचे कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उनके बाइक को आगे से घेर लिया। जिसके बाद अपराधियों ने कट्टा सटा कर गोली मार देने की धमकी देते हुए उनका बाइक, मोबाइल, व 10 हजार रुपये नगदी, कागजात छीनकर फरार हो गये। पुलिस प्राप्त शिकायत प्रतिवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग