राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराबी व शराब कांड में फरार नामजद समय दो अभियुक्तों को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया है। तरैया थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार की रात्रि में तरैया बाजार से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तरैया गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ भीम सिंह तथा मोनू कुमार शामिल है। धनंजय सिंह उर्फ भीम सिंह शराब कांड का नामजद आरोपी है, जो महीनों से फरार चल रहा था। वही मनु कुमार को तरैया बाजार से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए उनलोगों को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग