राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास, विरोध पर मारपीट

मारपीट

मारपीट

राष्ट्रनायक न्यूज।

तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास करने एवं विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल मुकेश सिंह द्वारा पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सुरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, राजीव रंजन उर्फ टुल्लू सिंह, रवि रौशन उर्फ मुनमुन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी सुनैना देवी शौच कर घर वापस आ रही थी उसी दौरान रास्ते में राजीव रंजन उर्फ टूल्लू सिंह ने उनकी पत्नी को गलत नियत से पकड़कर खींचने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तब तक वह छोड़ कर भाग गया। जब वे लोग इस बात को पूछने उसके घर गए तो सभी आरोपी मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये परिवार के अन्य सदस्यों उन लोगों से भी मारपीट किया। मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन लिया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए रेफर अस्पताल तरैया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छपरा में इलाज के बाद मुकेश सिंह को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।