राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को राजस्व अधिकारी गोपाल कुमार और थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित विभिन्न गांवों से चार नए मामले सामने आये। राजस्व अधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि नारायणपुर गांव की मीरा देवी और रामायण महतो, मुरलीपुर के बाबूलाल साह और हबीबुउल्लाह अंसारी, नेवारी के पावझड़ी देवी और हरेंद्र सिंह, तथा किशनपुरा के मीना देवी और शत्रोहन राय के बीच जमीनी विवाद को लेकर आवेदन पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें द्वितीय पक्ष के उपस्थित के लोगों को नोटिस भेजकर कागजात के साथ उन्हें सदैव उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। वहीं राजस्व कर्मचारी को प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की स्थलीय जांच कर जांच प्रतिवेदन देने का कहा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही मामले का निष्पादन कर दिया जायेगा। मौके पर अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी प्रेमनाथ प्रसाद, अंचल कर्मी संजय कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग