संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत एक सप्ताह से बनियापुर में बिजली की लचर आपूर्ति को लेकर उपभोगता परेशान है। सुबह- शाम, दोपहर- रात कभी भी बगैर किसी सूचना के घण्टों बिधुत आपूर्ति बाधित होना बनियापुर की नियति बन गई है। नियमित आपूर्ति नही होने से प्रायः सभी बिधुत उपकरण बेकार से प्रतीत हो रहे है। मंजू कुमारी,स्वेता पांडेय,अफजल अंसारी, सुरेंद्र पाण्डेय, अमित कुमार, रामलाल राम, संतोष कुमार सहित दर्जनों उपभोगताओं ने बताया की शनिवार की सुबह बनियापुर फीडर में बिजली गुल हुई। जो दोपहर बाद बहाल हुई। ऐसे में उमस भरी गर्मी में तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। इस दौरान उपभोगताओं को पीने के पानी से लेकर, खाना बनाने तक एवं मोबाइल चार्ज करने तक में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उपभोगताओं का कहना है की हल्की आँधी- बारिस में भी 33 केवीय एवं 11 केवीय में ब्रेकडाउन, फ्यूज टूटने, तार टूटने, इंसयूलेटर फटने, लो वोल्टेज सहित कई समस्या उतपन्न हो जाती है।जिससे घंटो बिधुत आपूर्ति बाधित रहती है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है। मालूम हो कि फिलवक्त मॉनसून सक्रिय है। जिस वजह से हल्की- फुल्की आंधी बारिश का दौड़ चल रहा है। ऐसे में लुंज-पूज तार पोल और समय पर मेंटेनेंस कार्य नहीं होने से लगातार किसी न किसी समस्या से बिधुत आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसका खामियाजा उपभोगताओं को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में जेइ पंकज सुमन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ब्रेकडाउन की वजह से बनियापुर फीडर में आपूर्ति बाधित थी। जिसे दुरुस्त कर बिधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग