संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना परिसर बनियापुर में शिविर लगाकर शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित आधा दर्जन मामलों का निबटारा किया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में कुल सात मामले आये।जिनमें से पांच मामलों का दोनों पक्षों की रजामंदी से ऑन द स्पॉट निबटारा कर दिया गया।जबकि शेष दो मामले एवं पूर्व के कुछ लंबित मामलों की जांच- पड़ताल के बाद निष्पादन किये जाने की बात बताई गई। सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित बताए जाते है। दोपहर बाद तक थाना परिसर में फरियादियों की भीड़ जुटी रही। मौके पर बनियापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के अलावे प्रभारी सीआई लालदेव पासवान सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे। जनता दरबार मे जमीनी विवाद के मामलों का पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से निबटारा किये जाने से उपस्थित लोग काफी प्रसन्न दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग