संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हत्या कांड में काफी दिनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्तों के घर शनिवार को बनियापुर पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इस्तेहार का चस्पा कराया।मामला थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव का है। मालूम हो कि गत 13 जून को पिठौरी निवासी व जदयू के प्रदेश सचिव मुन्ना कुमार सिंह के छोटे भाई 27 वर्षीय धनंजय सिंह की हत्या बरछी घोंप कर कर दी गई थी। जिस मामले में गांव के ही दस लोगों को नामजद किया गया था।जिसमें चार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी हुई थी। जबकि शेष लोग फरार चल रहे थे। जिन अभियुक्तों के घर इस्तेहार चस्पा किया गया।उनमें जितेंद्र सिंह, नंदन सिंह, सुदर्शन सिंह उर्फ गुदरी सिंह, माया कुमारी आदि शामिल है। मृतक के भाई व जदयू नेता मुन्ना कुमार सिंह के फर्दबयान पर गत13 जून को बनियापुर थाने में कांड संख्या 300/ 22 दर्ज की गई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है। निर्धारित समय तक अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण नही करने पर कुर्की की भी करवाई करने की बात पदाधिकारियों द्वारा बताई गई।

फ़ोटो (अभियुक्तों के घर इस्तेहार चस्पा करती पुलिस)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग